टी 20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर जीत पर अलीगढ़ में जगह जगह आतिशबाजी और मिठाईयां बांटी गईं। डीजे पर नाचे-गाने के बीच कई इलाकों में भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। बाइक पर सवार युवा हाथ में तिरंगा लेकर शहर के अलग अलग चौराहों पर दिखाई दिए।
टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत के साथ अलीगढ़ में देर रात एक बजे तक जश्न चलता रहा। अलीगढ़ शहर के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के घर मां एक अलग कमरे में टीवी पर अपने बेटे को मैदान में चौके, छक्के जड़ते देखती रहीं। दूसरे कमरे में उनके पिता और अन्य सदस्य मैच देख रहे थे।
विज्ञापन
आखिरी ओवर में जब चार गेंद पर रिंकू सिंह ने 11 रन जड़ दिए तब उनकी मां खुशी से झूम उठीं और बोलीं, “शाबाश मेरे शेर।” दूसरी ओर रिंकू सिंह के होम ग्राउंड से लेकर अलीगढ़ के सेंटर पॉइंट तक लोग सड़कों पर तिरंगा लहराते दिखाई दिए।
जगह जगह आतिशबाजी और मिठाईयां बांटी गईं। डीजे पर नाचे-गाने के बीच कई इलाकों में भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। बाइक पर सवार युवा हाथ में तिरंगा लेकर शहर के अलग अलग चौराहों पर दिखाई दिए।