फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्वा कुमारी जे. बनीं बरेली की मंडलायुक्त, इंद्र विक्रम सिंह अलीगढ़ डीएम

विज्ञापन
इन्द्र विक्रम सिंह । नये जिलाधिकारी - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शासन ने देर रात 21 अफसरों का तबादला कर दिया। अलीगढ़ की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को बरेली मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है। वे अलीगढ़ में करीब 11 माह तक तैनात रहीं। अब उनके स्थान पर बलिया के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को अलीगढ़ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। संभावना है कि वह बुधवार को अलीगढ़ आकर कार्य भार ग्रहण कर सकते हैं।
विज्ञापन

2006 बैच की आईएएस सेल्वा कुमारी जे. मूल रूप से दक्षिण भारत की रहने वाली हैं। 26 जुलाई 2021 को उन्हें मुजफ्फर नगर से अलीगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया था। वह अलीगढ़ की पहली महिला डीएम रहीं। इससे पहले वह कासगंज, कन्नौज, बहराइच, एटा, फतेहपुर, इटावा, फिरोजाबाद में जिलाधिकारी के पद पर रह चुकी हैं और उनकी छवि सख्त अफसर के रूप में देखने को मिली है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. के कार्यकाल में अलीगढ़ ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। चुनाव आयोग उन्हें अच्छे कार्य के लिए सम्मानित कर चुका है।
2009 बैच के आईएएस हैं इंद्र विक्रम सिंह
2009 बैच के आईएएस अफसर इंद्र विक्रम सिंह बलिया से पहले शाहजहांपुर, शामली, बागपत के जिलाधिकारी के साथ ही नोएडा के कार्यपालक के रूप में तैनात रहे हैं। इंद्र विक्रम सिंह वर्ष 2000 में एसडीएम कोल, अतरौली, इगलास के रूप में तैनात रह चुके हैं। वर्ष 2008 में एडीएम सिटी व एडीएम वित्त एवं राजस्व के रूप में अलीगढ़ में तैनाती रही है।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था व योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता : इंद्र विक्रम सिंह
नवागत जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था में सुधार के साथ ही सरकारी योजनाओं का सही रूप में क्रियान्वयन कराकर पात्रों का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
अमर उजाला से फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि अलीगढ़ से उनका गहरा नाता रहा है। वे जिले की भौगोलिक स्थिति से परिचित हैं और यहां का पुराना अनुभव मददगार साबित होगा। उन्होंने बताया कि शासन का पूरा जोर पीड़ितों को न्याय दिलाना व उनकी समस्याओं का समाधान कराने पर है। जनसुनवाई को और बेहतर बनाया जाएगा, जिससे फरियादियों को इधर-उधर न भटकना पड़े। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी कार्यालयों में बेहतर संवाद व कार्यशैली की स्थापना की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियमित जनता से जुड़ी समस्याओं को सुनने व उनका प्रभावी समाधान कराने की व्यवस्था की जाएगी। तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस व थानों में थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का हरसंभव निदान कराया जाएगा। जिले की प्रमुख परियोजनाओं व विकास कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा। विभागवार समीक्षा कर सुधारात्मक रवैय्या अपनाया जाएगा। लापरवाहों से सख्ती से निपटा जाएगा।

सेल्वा कुमारी जे।जिलाधिकारी- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें