एएमयू के बारे में बताते हुए वीसी प्रो नईमा खातून ने कहा कि एएमयू के कई पूर्व छात्र राष्ट्रों के राष्ट्रपति, राजदूत, मंत्री और राजनीतिक दलों के प्रमुख रहे हैं। वसुधैव कुटुम्बकम के भारतीय दर्शन का पालन करते हुए, एएमयू एक ‘मिनी इंडिया’ होने पर गर्व करता है, जहां सभी प्रकार की विविधताएं एक साथ रहती हैं और आगे बढ़ती हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में एनआईआरएफ द्वारा एएमयू को देश में 8वें सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय और 16वें सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में रैंकिंग देना उत्कृष्टता के प्रति हमारे प्रयासों को दर्शाता है।
पौधारोपण और फल वितरण
वीसी प्रो नईमा खातून ने रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान, प्रॉक्टर प्रो एम वसीम अली, एसएस हॉल (दक्षिण) प्रोवोस्ट डॉ फारूक ए डार संग सर सैयद हॉल (दक्षिण) के लॉन में पौधारोपण किया। उन्होंने भर्ती छात्रों को फल वितरित किए।
मुशायरे का आयोजन
स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर उर्दू विभाग द्वारा विश्वविद्यालय पॉलिटेक्निक के असेंबली हॉल में मुशायरा का आयोजन हुआ। वीसी प्रोफेसर नईमा खातून ने मुशायरे की अध्यक्षता की। उर्दू विभाग के अध्यक्ष प्रो कमरुल हुदा फरीदी ने स्वागत और प्रो सिराज अजमली ने संचालन किया।
रोटरी क्लब अलीगढ़ प्राइड ने भी किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी क्लब अलीगढ़ प्राइड ने सरस्वती शिशु मंदिर, हाथरस वाला पेंच में ध्वजारोहण किया। देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मनमोह लिया। स्कूल के आठ बच्चों के पूरे वर्ष की फीस सदस्यों ने दी। तीन बच्चों की फीस सलभ जिंदल, तीन बच्चों की राजीव शर्मा और एक-एक बच्चे की फीस संतोष गोयल, आशीष बंसल ने दी। सुनील गर्ग ने 11000 रुपए का फर्नीचर और 25000 की धनराशि क्लब के द्वारा फर्नीचर के लिए दी गई। इ न सभी का स्कूल के प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान अध्यक्ष सुधीर गोयल सचिव पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष गोयल, दिनेश गोयल, सुनील गर्ग, राहुल अग्रवाल, आशीष बंसल आदि मौजूद थे।