फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ई-पंजीकरण के खिलाफ तहसील कोल में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

विज्ञापन
तहसील कोल में धरना प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : samvad
विज्ञापन
ई-पंजीकरण के विरोध में तहसील कोल के अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों का गुस्सा फूट पड़ा। तहसील राजस्व बार एसोसिएशन, तहसील कोल के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को उपनिबंधन कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह हड़ताल महानिरीक्षक निबन्धन, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी किए गए पत्रांक संख्या 2523 (दिनांक 04 जून 2026) के विरोध में शुरू की गई है। इस आदेश के तहत ई-पंजीकरण की व्यवस्था लागू की जा रही है, जिसका बार एसोसिएशन विरोध कर रही है।


प्रदर्शन में शामिल सभी अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और टाइपिस्टों ने कहा कि सरकार का यह फैसला उनके रोजगार और व्यवस्था के खिलाफ एक काला कानून है। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जब तक सरकार इसे वापस नहीं ले लेती, तब तक धरना-प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस हड़ताल के कारण तहसील परिसर में रजिस्ट्री और अन्य कानूनी कामकाज पूरी तरह से ठप रहने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन संयुक्त सचिव सुनील सिंह एडवोकेट ने किया। उपाध्यक्ष चन्द्रपाल शर्मा, महासचिव रामवीर सिंह बघेल और कोषाध्यक्ष सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें