फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पंचायत में दंपती का विवाद निपटा रहे पूर्व प्रधान से अभद्रता, हंगामा, पुलिस ने शिकायत की शुरू की जांच

Sat, 22 Mar 2025 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पूर्व प्रधान ने बताया कि ओमवीर का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद चल रहा है। इसी को निपटाने के लिए समाज के लोग गांव के पंचायत भवन पर पंचायत कर रहे थे। गांव के ही दो आरोपी वहां पहुंचे तथा गालीगलौज करते हुए अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव दुभिया बंजारा में एक दंपती का विवाद निपटाने के लिए हो रही पंचायत में कुछ लोगों ने पूर्व प्रधान के साथ अभद्रता कर दी। जिससे वहां हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर कर शांत किया।

विज्ञापन


गांव दुभिया निवासी पूर्व प्रधान महेंद्र नायक ने बताया कि गांव के ओमवीर पुत्र छत्रपाल का किसी बात को लेकर अपनी ही पत्नी से विवाद चल रहा है। इसी को निपटाने के लिए 21 मार्च को समाज के लोग गांव के पंचायत भवन पर पंचायत कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही दो आरोपी वहां पहुंचे तथा गालीगलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ अकराबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने कहा है कि शिकायत की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें