फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला सीएचओ से अभद्रता, पुलिस के आने पर मांगी माफी

Fri, 12 Jan 2024 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्वास्थ्य उपकेंद्र पर आशा कार्यकत्री के पति ने महिला कम्यूनिटी हेल्थ अफसर से गाली-गलौज कर डाली। थाने ले जाने पर आशा कार्यकत्री के पति द्वारा लिखित माफी मांगने के बाद मामला रफा-दफा हो गया।
विज्ञापन
आशा के पति द्वारा गाली-गलौज और धमकाने की शिकायत करने पहुंची सीएचओ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के बरौठा गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र पर तैनात महिला कम्यूनिटी हेल्थ अफसर के साथ वहां की आशा कार्यकत्री के पति ने गालीगलौज कर अभद्रता कर डाली। मना करने पर महिला सीएचओ को धमकी दी। शिकायत पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई तो आरोपी और उसकी पत्नी दोनों माफी मांगने लगे।
विज्ञापन


घंटेभर चले हंगामे के बाद महिला सीएचओ से आरोपी ने लिखित रूप में माफी मांगी। जिसके बाद महिला सीएचओ ने हिदायत देते हुए शिकायत वापस लेली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की कड़ी हिदायत के साथ उसकी पत्नी की सुपुर्दगी में दे दिया। इस दौरान हेल्थ सेंटर पर मौजूद अन्य लोगों ने भी आशा कार्यकत्री के पति पर आए दिन हंगामा करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें