फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: मैच से पहले सामने आईं रिंकू सिंह की बहन नेहा, भाई के लिए भोले बाबा से मांगी ये दुआ; देखें Video

Sun, 15 Feb 2026 04:36 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

 IND vs PAK Match Today : नेहा ने कहा कि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि यह करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा होता है। हम सबको रिंकू भाई से बहुत उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन
रिंकू की बहन नेहा सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह है, और इसी रोमांच के बीच भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की छोटी बहन नेहा ने अपने भाई और टीम इंडिया की जीत के लिए खास मन्नत मांगी है। महाशिवरात्रि के अवसर पर नेहा ने भोलेबाबा से प्रार्थना की कि रिंकू सिंह भारत-पाक मैच में शानदार प्रदर्शन करें और टीम को जीत दिलाएं।

विज्ञापन

रिंकू भाई से बहुत उम्मीद
नेहा ने कहा कि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि यह करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा होता है। हम सबको रिंकू भाई से बहुत उम्मीदें हैं। वह बहुत अच्छे रन बनाएं और भारत को जीत दिलाएं। नेहा के मुताबिक पूरा परिवार अलीगढ़ के ओजोन सिटी स्थित अपने आवास पर बैठकर यह हाई-वोल्टेज मुकाबला देखेगा।

दमदार वापसी करेंगे रिंकू 
हाल ही में भारत-नामीबिया मैच में रिंकू सिंह 1 रन बनाकर आउट हो गए थे, जिससे परिवार को निराशा हुई थी। हालांकि नेहा ने इसे खेल का हिस्सा बताते हुए कहा कि क्रिकेट में कभी भी कुछ भी हो सकता है। कभी ज्यादा रन बनते हैं, कभी कम। इससे घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि बड़े मुकाबलों में रिंकू सिंह दमदार वापसी करने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर की प्रार्थना
नेहा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच में जीत भारत की ही होगी। परिवार में इस मुकाबले को लेकर खास उत्साह है और सभी को भरोसा है कि टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करेगी। महाशिवरात्रि पर की गई प्रार्थना और परिवार का समर्थन रिंकू सिंह के हौसले को और मजबूत करेगा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें