फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में बढ़ रही है डायबिटीज की बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान में बच्चों के स्वास्थ्य में आ रही जटिलताओं और उनके समाधान में आधुनिक संसाधनों की भूमिका के मद्देनजर इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक की ओर से आयोजित कार्यशाला यूपी पेडीकॉन-2019 के दूसरे दिन शनिवार को बच्चों में बढ़ रही डायबिटीज की समस्या पर व्याख्यान हुआ, जिसमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास मल्होत्रा ने बीमारी और उसके उपचार के संबंध में बताया।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित एक होटल में कार्यशाला में ‘मीठा कितना खट्टा है’ विषय पर डॉ. विकास मल्होत्रा ने बताया कि आनुवांशिक कारण, खानपान, जीवन शैली आदि के चलते यह देखा जा रहा है कि कम उम्र में ही बच्चों में डायबिटीज की समस्या आ रही है। लेकिन इसके उपचार के लिए भी आधुनिक तकनीक हैं, जिनसे स्वस्थ और सामान्य जीवन संभव है।
रात को रंगारंग कार्यक्रम और कव्वाली नाइट का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप बंसल, पुणे से डॉ. कविता श्रीवास्तव, नागपुर से डॉ विनीत वानखेड़े, दीमापुर से डॉ. राहुल गुप्ता, दिल्ली से डॉ. प्रवीण कुमार, झांसी से डॉ. सपना गुप्ता, कानपुर से डॉ. क्षितिज बंसल, गुरुग्राम से डॉ. मनीष महाजन, डॉ. अनुराग शर्मा ने अपने अनुभव और विचार रखे।
विज्ञापन

संयोजक अध्यक्ष डॉ. मनाजिर अली और सचिव डॉ. संजीव कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप बंसल, डॉ. विभव वार्ष्णेय, डॉ. हमीदा तारिक, डॉ. चितरंजन सिंह, डॉ. शारिक अकील, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. रोहित वार्ष्णेय, डॉ. सुमित गुप्ता, डॉ. जमील अहमद, डॉ. लवनीश अग्रवाल, डॉ. देवेश अग्रवाल, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. रश्मि रानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें