फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मामले में निर्णय को लेकर बढ़ी सतर्कता, अधिकारियों की क्लास

Fri, 08 Nov 2019 02:27 AM IST
राजेश सिंह ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
मार्च निकालते एसपी सिटी, एडीएम सिटी। - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन

अयोध्या प्रकरण में एक दो दिन में आने वाले सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। महानगर में पहले से लागू सेक्टर स्कीम के तहत गुरुवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिले के आला अधिकारियों की क्लास लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये। 

विज्ञापन



सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से डीएम, एसएसपी, एडीएम सिटी समेत अन्य आलाअधिकारियों की क्लास ली। इस दौरान उन्होंने जनपद में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति, इंतजाम समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये।

इससे पूर्व जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने एवं सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए दंगा नियंत्रण योजना के तहत डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी आकाश कुलहरि के निर्देशन में सेक्टर स्कीम के तहत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की डयूटी लगाकर रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन



एसीएम प्रथम कुलदेव सिंह ने महानगर के बाराहद्वारी चौराहे का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने मजिस्ट्रेट को ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहकर विशेष सतर्कता बरतते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्ष के संपर्क में रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा।

एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी व सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने सीओ अतरौली पंकज श्रीवास्तव, सीओ बरला देवीराम गुलाम के साथ महानगर के सब्जी मंडी चौराहा पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।


एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह व सीओ  तृतीय अनिल समानिया ने  यूनिवर्सिटी सर्किल, मेडिकल चौकी, शमशाद मार्केट व जमालपुर में पैदल मार्च कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आईएस प्रशिक्षु पूर्ण वोरा व बीडीओ अकराबाद ने सराय सुल्तानी, पला, सासनी गेट क्षेत्र में पैदल मार्च कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हरदुआगंज के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने हरदुआगंज नगर पंचायत में शांति व्यवस्था हेतु बैठक कर आपसी भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया।

सोशल मीडिया पर गड़ाई पैनी नजरें 
 सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लेकर पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर पैनी नजरें गड़ा दी है। डीएम एवं एसएसपी ने संयुक्त बयान में स्पष्ट कहा कि अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगी। सोशल मीडिया पर भी किसी ने उत्तेजना फैलाने अथवा अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें