अब रसोइयों का मानदेय दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये हो गया है। दुर्घटना की स्थिति में उन्हें 2 लाख रुपये की तत्काल सहायता मिलेगी। साथ ही, 5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा भी प्रदान की गई है।
पीएम पोषण योजना के तहत लखनऊ में आयोजित मिड-डे मील रसोइया सम्मान समारोह का 23 अगस्त को अलीगढ़ के कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शिक्षकों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के संबोधन की कार्रवाई को देखा।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि जिले में 2262 विद्यालय मध्याह्न योजना से आच्छादित हैं। इन विद्यालयों में 4788 रसोइया कार्यरत हैं। ये रसोइया 2 लाख 21000 से अधिक विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन भोजन तैयार करती हैं।
रसोइयों को मिली नई सुविधाएं
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ से लखनऊ गई दो रसोइया सुदेश देवी और पिंकी देवी को सम्मानित किया। अब रसोइयों का मानदेय दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये हो गया है। दुर्घटना की स्थिति में उन्हें 2 लाख रुपये की तत्काल सहायता मिलेगी। साथ ही, 5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा भी प्रदान की गई है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एमएलसी ऋषिपाल सिंह, डॉ0 मानवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक कोल अनिल पाराशर, विधायक छर्रा रविंद्र पाल सिंह, जिला अध्यक्ष बीजेपी कृष्ण पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।