फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान शुरू: फलों की कीमत में उछाल, इफ्तार के दस्तरखान पर महंगे फल दिखा रहे भाव

Mon, 03 Mar 2025 04:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रमजान शुरू होते ही फलों के भाव बढ़ने लगे। सेब एक किलो 120 से 150 रुपये तक बिक रहे थे, अब 180 रुपये में बिक रहे हैं। 40 से 60 रुपये में बिकने वाले केले अब 70 से 80 रुपये में बिक रहे हैं।
विज्ञापन
दोदपुर रोड पर फल की दुकान पर सजे फल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रमजान में फलाें की कीमतों में 20 फीसदी का उछाल आया है। इफ्तार के दस्तरखान पर महंगे फल भाव दिखा रहे हैं। इससे रोजेदारों का बजट बिगड़ गया है। लोगों का कहना है कि रमजान में फलों की कीमत कितनी भी बढ़ जाए लेकिन इफ्तार के दस्तरखान पर तो फल चाहिए ही।

विज्ञापन


शारदीय नवरात्र में फल महंगे थे। नवरात्र के बाद फलों की कीमतों में गिरावट आ गई। लेकिन, रमजान शुरू होते ही फलों के भाव बढ़ने लगे। सेब एक किलो 120 से 150 रुपये तक बिक रहे थे, अब 180 रुपये में बिक रहे हैं। 40 से 60 रुपये में बिकने वाले केले अब 70 से 80 रुपये में बिक रहे हैं। फल विक्रेता नफीस अहमद ने बताया कि फलों की कीमत बढ़े हैं।

इस बार फल महंगे हैं। सभी के यहां इफ्तार के दस्तरखान पर फलों का होना जरूरी है।-मोहम्मद इलियास
महंगाई के चलते फलों की कीमतें भले ही ज्यादा हैं, लेकिन लोग फल जरूर खरीदते हैं।-गुलजार अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई-बहन ने रखा पहला रोजा
पांच साल के आरिज शाकिर और सात साल की बड़ी बहन मायरा शाकिर ने पहला रोजा रखा है। दोनों ने घरवालों के साथ सहरी किया। रोजा मुकम्मल होने पर उन्हें रिश्तेदारों ने उपहार भी दिए। 

ये हैं कीमतें
फल दिसंबर मार्च
सेब 120-150 160-180
अंगूर 80 100
संतरा 60 80
सरदा 90 100
पपीता 40 50
केला 50 70
तरबूज 25 30
खरबूज 30 40

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें