फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में गुलाब प्रदर्शनी का उद्घाटन 18 को

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू के लैंड एंड गार्डंस विभाग की ओर से 18 व 19 दिसंबर को क्राइसेन्थियम, कोलिसय व गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन गुलिस्तान-ए-सैयद पार्क में किया जाएगा। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर 18 दिसंबर को प्रात: 10 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

लैंड एंड गार्डंस विभाग के मेंबर इंचार्ज प्रोफेसर जकी अहमद सिद्दीकी ने बताया कि प्रदर्शनी में भाग लेने के इच्छुक प्रतियोगी 17 दिसंबर को अपने-अपने गमले गुलिस्तान-ए-सैयद पार्क में निर्णय के लिए लगाएंगे व 18 दिसंबर को प्रात: 8 बजे से प्रात: 9:30 बजे तक गमलों पर निर्णय होगा। उद्घाटन में विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद, एसएसपी कलानिधि नैथानी होंगे। पुरस्कार वितरण 19 दिसंबर को दोपहर 3 बजे होगा। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त गौरव दयाल, उप महानिरीक्षक दीपक कुमार होंगे। 20 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे गुलिस्तान-ए-सैयद पार्क पर फूलों के गमले विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे। इच्छुक व्यक्ति पार्क पर पहुंचकर विभाग की ओर से तैयार गमलों को खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें