फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में 15 केवीए की सौर ऊर्जा इकाई का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूजीसी, मानव संसाधन विकास केंद्र, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में केलम (सीएएलईएम) बिल्डिंग पर 15 केवीए की सौर ऊर्जा इकाई का उद्घाटन कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस अवसर प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा उत्पन्न करना प्रशंसनीय कार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सौर तथा अन्य स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को अपनाये जाने के साथ उसे बढ़ावा भी दिया जाना चाहिए। यूजीसी एचआरडी सेंटर के निदेशक प्रो. एआर किदवई ने कहा कि शिक्षण समुदाय पर्यावरण संरक्षण के महान मूल्यों का मशाल वाहक है। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय उत्तराखंड के पूर्व पीवीसी प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि एएमयू में जिस प्रकार का सौर फार्म स्थापित किया गया है, आशा है देश के अन्य विश्वविद्यालय भी इसका अनुसरण करेंगे। इलेक्ट्रिसिटी विभाग के मेंबर इंचार्ज डा. रिहान ने कहा कि केलम बिल्डिंग पर लगने वाले इस 15 केवीए के सौर ऊर्जा संयत्र से प्रतिदिन लगभग 75 यूनिट मुफ्त बिजली का उत्पादन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि एएमयू पहले ही कुछ वर्षो के अंतराल में कुल उर्जा उत्पादन का 6.5 मेगावाट तक पहुंच गया है। यूजीसी एचआरडी सेंटर की सहायक निदेशिका डा. फायजा अब्बासी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें