फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: तालानगरी में हुई फायरिंग में एक गिरफ्तार, बाकी छह आरोपी फरार, पूछताछ शुरू

Tue, 26 Nov 2024 07:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रसिक टावर निवासी सुयश सक्सेना ने 22 नवंबर को फैक्टरी से बैंक जाते समय अज्ञात बाइक सवारों द्वारा हत्या के उद्देश्य से चलती कार पर फायरिंग करने के मामले में जिपं सदस्य पति समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालानगरी में व्यापारी की चलती कार पर फायरिंग करने के मामले में नामजद सुनील सिंह को पुलिस ने 25 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी छह आरोपी अभी फरार हैं। बीते शुक्रवार को हुई फायरिंग की घटना में सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि रसिक टावर निवासी सुयश सक्सेना ने 22 नवंबर को फैक्टरी से बैंक जाते समय अज्ञात बाइक सवारों द्वारा हत्या के उद्देश्य से चलती कार पर फायरिंग करने के मामले में जिपं सदस्य पति समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। इसके पीछे 85 वर्ग गज के एक प्लॉट का विवाद बताया गया था।

इस मुकदमे में फरार चल रहे नामजद सुनील सिंह को पुलिस ने 25 नवबंर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशिक्षु सीओ धनंजय सिंह ने बताया कि नामजद सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य नामजदों की तलाश में दो टीमें जुटी हैं, इन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें