फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: उत्तर पुस्तिकाओं में गुरुजी से लगाई जा रही पास करने की गुहार, कॉपियों में निकल रहे रुपये

Mon, 24 Mar 2025 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

यूपी बोर्ड की कॉपियों के जांचने के दौरान पास करने की गुहार और रुपये निकलने का मामला हर वर्ष आता है। इस बार भी हाथरस में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान भी ऐसा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में तीन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। इस दौरान कुछ उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये भी निकल रहे हैं। परीक्षार्थी तरह-तरह से परीक्षकों से खुद को पास करने की गुहार लगा रहे हैं।

विज्ञापन


23 मार्च को पीबीएएस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 8208 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर 338 में से 166 परीक्षक उपस्थित रहे। अब इस केंद्र पर 33007 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए शेष हैं। श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में रविवार को हाईस्कूल की 15259 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर 507 में से 347 परीक्षक उपस्थित रहे। यहां पर 66322 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए शेष हैं।

सरस्वती इंटर कॉलेज में रविवार को 14735 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर 581 में से 258 परीक्षक उपस्थित रहे। डीआईओएस संतप्रकाश ने बताया कि जिले में तीन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें