फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कलयुग में भक्ति ही मुक्ति का है सबसे सरल मार्ग

Wed, 22 Apr 2026 02:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
कलशयात्रा में शामिल महिलाएं। 
विज्ञापन
गांव मानगढ़ी में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा निकलने के साथ हुआ। यात्रा में शामिल 108 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्ति भाव से गांव की गलियों में भ्रमण किया। भागवत पुराण को सिर पर रखकर परीक्षत महाराज कथा स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


कथा व्यास वृंदावन धाम से पधारीं बाल व्यास बृजनंदिनी प्रभा किशोरी ने कहा कि भागवत श्रवण से मनुष्य के पाप दूर होते हैं और जीवन में शांति आती है। कलयुग में भक्ति ही मुक्ति का सबसे सरल मार्ग है।

आयोजनकर्ता ऊषा सिंह ने बताया कि कथा 27 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 28 अप्रैल को महाप्रसाद का आयोजन होगा। कथा का श्रवण करने वालों में आशा सिंह, भूपेंद्र चौधरी, रुपेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, भूदेव सिंह, कुलदीप, ओमवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें