फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चंडौस में किसानों की भीड़ देखकर नहीं बांटी गई खाद

Sat, 11 Oct 2025 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
चंडौस क्षेत्रीय सहकारी समिति के गोदाम पर हंगामा करते किसान - फोटो : samvad
विज्ञापन
रबी फसल की बुवाई के लिए डीएपी खाद की किल्लत दूर नहीं हो रही है। चंडौस में शुक्रवार को किसान समिति पर पहुंचे लेकिन सचिव भीड़ को देखकर वापस लौट गए, गुस्साए किसानों ने हंगामा कर दिया। गंगीरी में धक्का-मुक्की होती रही।
विज्ञापन

चंडौस क्षेत्रीय सहकारी समिति के गोदाम पर शुक्रवार को एक गाड़ी डीएपी खाद आई, जिसमें 360 बोरे थे, इस पर क्षेत्र के काफी संख्या में किसान गोदाम पर पहुंच गए लेकिन किसानों की भीड़ अधिक होने के कारण सचिव ने खाद नहीं बांटी और ताला बंदकर चले गए. जिससे किसान भड़क गए और हंगामा करने लगे। समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा का कहना है कि डीएपी को लेकर परेशानी आ रही है। खाद की मात्रा कम होने के कारण शुक्रवार को खाद का वितरण नहीं किया गया है। रविवार शाम तक दो गाड़ी और मंगाई गई हैं। सोमवार को खाद का वितरण किया जाएगा।
गंगीरी की साधन सहकारी समिति पर डीएपी खाद लेने के लिए सुबह से शाम तक किसानों की भीड़ लगी रही। खाद वितरण के दौरान धक्क-मुक्की के साथ आपस में कहासुनी भी होत रही लेकिन खाद का वितरण नहीं रुका। सचिव सतेंद्र शर्मा ने बताया कि जो समिति के सदस्य हैं, उनको ही खाद दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें