फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायफल गायब होने के मामले में सिपाही पर होगी कार्रवाई

Mon, 20 May 2019 10:57 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

-सासनीगेट थाने में सिपाही की वापसी का इंतजार, इसके बाद ही होगी कार्रवाई 
विज्ञापन
यूपी पुलिस (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के सासनीगेट थाने में तैनात सिपाही पर चुनाव ड्यूटी में जाते समय शराब के नशे में सरकारी रायफल गायब होने के मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल उसकी वापसी का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही उस पर कोई कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव कोयला निवासी कौशलेंद्र सासनीगेट थाने में तैनात है। गोरखपुर चुनाव में उसकी ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी से पहले वह अपने घर आ गया। ड्यूटी पर जाने के लिए वह रोडवेज बस में बैठकर टूंडला जा रहा था। कौशलेंद्र के मुताबिक शहर से मरगोजिया तक उसकी सरकारी रायफल गायब हो गई।

तलाश करने के बाद भी रायफल नहीं मिलने पर सिपाही ने मामले की रिपोर्ट एटा के थाना कोतवाली देहात में दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक वह नशे की हालत में था। थाना कोतवाली देहात प्रभारी पंकज मिश्रा के अनुसार अभ तक रायफल हाथ नहीं लग सकी है।
विज्ञापन


चूंकि वह यहां से ड्यूटी पर गया था। अभी तक वापस नहीं आया है। थाना पुलिस उसके वापस आने का इंतजार कर रही है। शराब के नशे में सरकारी रायफल के खोने पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार उसकी आमद दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें