फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के जले हाथ-पैर से हुआ दोहरे हत्याकांड का खुलासा, शव जलाने के चक्कर में हो गई थी चूक

Sat, 04 May 2019 07:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
विज्ञापन
आग लगाई (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

टप्पल के गांव हामिदपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में चौकीदार की हत्या करने के बाद उसका शव जलाते समय प्रेमी के जले हाथपैर ही उनके लिए मुसीबत बन गए। इन जले हुए हाथ-पैरों के साथ उन्हें गांव छोड़ना पड़ा। साथ ही इसके बाद बने हालात में प्रेमी ने अपने को बचाने के चक्कर में प्रेमिका की भी हत्या कर दी। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने प्रेमी के जले हाथ-पैर देखकर इस मामले का खुलासा किया। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस घटना के खुलासे के बाद स्पष्ट किया है कि प्रेमी रवेंद्र और प्रेमिका चांदनी दोनों भागना चाहते थे। लेकिन बदनामी के डर से रवेन्द्र ने प्लानिंग की कि जिस दिन प्रेमिका के घर पर कोई नहीं रहेगा तो एक शव लाकर उसे घर पर जला देंगे। इससे यह लगेगा कि चांदनी ने आत्महत्या कर ली है। फिर दोनों कहीं दूर जाकर रहेंगे। 

इसी के तहत 11 अप्रैल को चांदनी के घर पर कोई नहीं था। रवेंद्र ने पहले से तय प्लान के मुताबिक चौकीदार किशोरचंद की हत्या की। उसका संवेदनशील अंग काटा। इसके बाद शव को चांदनी के घर के अंदर डीजल डाल कर जला दिया। 
विज्ञापन


शव जलाने के दौरान रवेंद्र के हाथ और पैर बुरी तरह जल गए। जिसके चलते रवेंद्र को चांदनी के साथ मुंह पर कपड़ा बांध कर गांव छोड़ना पड़ा। जिसके बाद वह चांदनी को लेकर पहले पलवल गया। इसके बाद समय गुजरता गया। रवेंद्र के पास पैसा खत्म होता गया और गांव में बात भी फैलती गई। जिसके बाद स्वयं को बचाने में रवेंद्र ने चांदनी की भी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें