जट्टारी में सुशासन दिवस कैम्प में सांसद सतीश गौतम समापन समारोह में पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय संचार ब्यूरो,अलीगढ़ ने जट्टारी में सुशासन दिवस पर तीन दिन लगे कैम्प का जबरदस्त असर देखने को मिला है. इस दौरान 1250 लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंचे, जिनमें से 565 लोगों के मौके पर ही आवेदन ले लिए गए। खंड विकास अधिकारी टप्पल अरविंद त्यागी ने बताया कि 20 निराश्रित महिलाओं और 35 वृद्धा पेंशन के लिए भी आवेदन ले लिए गए हैं. जल्द ही इन सभी को सरकार की तरफ से दी जा रही पेंशन मिलने लगेगी.
जट्टारी के पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में समापन समारोह की अध्यक्षता लोकसभा सांसद सतीश गौतम ने की। सांसद ने आजादी का अमृत महोत्सव चित्र प्रदर्शनी को देखा. सांसद सतीश गौतम ने कहा कि पीएम मोदी की वजह से दुनिया का कोई देश भारत को आंख नहीं दिखा सकता और सीएम योगी की वजह से कोई भी बदमाश हमारी बहन, बेटियों और आम आदमी को आंख नहीं दिखा सकता है, यही सुशासन है।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि तीनों दिन मिलाकर करीब 8 से 10 हजार लोग कार्यक्रम में पहुंचे। 9 अलग-अलग विद्यालयों ने प्रतिभाग किया, 20 से ज्यादा प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। करीब 250 लोगों को सरकार को तरफ से प्रशस्ति पत्र और करीब 150 लोगों को पुरस्कार दिए गए। पटेल स्मारक के प्रधानाचार्य रामगोपाल सिंह, पीटीआई सुंदर सिंह , केएम गुप्ता, सुबोध शर्मा का विशेष योगदान रहा.
समापन समारोह में ब्लॉक प्रमुख ऋषिपाल सिंह, चेयरमैन राजपाल सिंह ,पूर्व चेयरमैन मनवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश लाला, जिला पंचायत सदस्य लाला प्रधान, पूर्व प्रोफेसर डॉ गजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।