फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 22 महाविद्यालयों में माइक बंद, कैमरे खराब मिले

विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय। - फोटो : Internet
विज्ञापन

विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) में स्नातक और परास्नातक के सेमेस्टर की परीक्षाओं में नोटिस देने के बाद भी परीक्षा केंद्रों पर माइक बंद और कैमरे खराब मिले। ऐसे 22 महाविद्यालयों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि एआरएल महाविद्यालय मलाव खुर्द, डीसीएस मेमोरियल कन्या महाविद्यालय बिछपुरी गोपी अलीगढ़, केसी आदर्श महाविद्यालय सिधपुर कासगंज में माइक बंद थे और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की गुणवत्ता खराब थी।
विज्ञापन

बीडीएचएस महाविद्यालय मऊपुर बहादुरपुर, चौधरी झम्मन सिंह महाविद्यालय नगला परतमातरोई इगलास, रुद्रा एस कॉलेज छर्रा अलीगढ़, एसपीएस डिग्री कॉलेज अलीगढ़, श्री लाला राम शर्मा मेमोरियल महाविद्यालय जरारा अलीगढ़ में कैमरे बंद मिले।
इसके अलावा श्री सिद्धबाबा महाविद्यालय रामपुर छर्रा अलीगढ़, बीपी सिंह डिग्री कॉलेज किला अलीगंज एटा, एसडीएस डिग्री कॉलेज मरथरा एटा, श्री फैयाज हुसैन (पीजी) कॉलेज निधौली कला एटा, राम प्रकाश सिंह बालिका कॉलेज धुमरी एटा,
चौधरी बदन सिंह कन्या महाविद्यालय साकेत एटा, श्री बाबू सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट सुआ मोहनपुर सिकंदराराऊ हाथरस में भी कैमरे बंद थे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बौहरे जगन्नाथ सिंह वासदेव सिंह स्मारक महाविद्यालय दत्ता चोली खुर्द अलीगढ़, डीसी कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी अगसौली हाथरस, नारायणी देवी महाविद्यालय, सादाबाद में नेटवर्किंग की समस्या रही। चौधरी राम सिंह महाविद्यालय अतरौली अलीगढ़ में सीसीटीवी फुटेज में आवाज स्पष्ट नहीं थी। डॉ. आरपीएस महाविद्यालय छपरई एटा, पीआर राजपूत महाविद्यालय सराय आगत एटा, जगदंबा कन्या महाविद्यालय सिधपुरा कासगंज में माइक बंद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें