परीक्षा केंद्र एसएमबी इंटर कॉलेज अलीगढ़ में हाईस्कूल के इम्प्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 8 बजे से 11.15 तक होगी। दूसरी पाली में इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक होगी। हाईस्कूल में 522 और इंटर में 422 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रयागराज से संचालित यूपी बोर्ड-2023 के हाईस्कूल के इम्प्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा और इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा शनिवार को होगी।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदा नंद ने बताया कि परीक्षा केंद्र एसएमबी इंटर कॉलेज अलीगढ़ में हाईस्कूल के इम्प्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 8 बजे से 11.15 तक होगी। दूसरी पाली में इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक होगी। हाईस्कूल में 522 और इंटर में 422 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि इंटर की भौतिक, रसायन विज्ञान और कंप्यूटर की कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा 25 व 26 जुलाई को होगी। यह परीक्षाएं गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज अचल रोड अलीगढ़ में होगी।