फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : छह दिसंबर पर शहर में अलर्ट, यलो स्कीम लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

आज छह दिसंबर है। अयोध्या के विवादित ढांचे को गिराए जाने को लेकर हर साल शौर्य व काला दिवस मनाया जाता रहा है। मगर इस बार कोरोना काल में बिना अनुमति कोई आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, पुलिस प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में यलो स्कीम के तहत सेक्टर स्कीम लागू की गई है। शहर को सात सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।
एसएसपी मुनिराज जी के अनुसार शहर के सात थानों को सेक्टर मुख्यालय बनाकर सेक्टर स्कीम लागू की गई है। किसी भी आयोजन को बिना अनुमति नहीं होने दिया जाएगा। सभी सेक्टरों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा शहर के सभी सार्वजनिक व संवेदनशील प्वाइंटों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिसंबर को लेकर एएमयू पर भी नजर
अलीगढ़। 6 दिसंबर के साथ-साथ 15 दिसंबर को लेकर एएमयू पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है। बता दें कि सीएए-एनआरसी के विरोध में एएमयू में 15 दिसंबर की रात उपद्रव हुआ था। इसके बाद शहर में आंदोलन की चिंगारी फैली थी। अब कैंपस खुल गया है और छात्रों की वापसी शुरू हो गई है। इसे लेकर खुफिया स्तर से कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस स्तर से भी चौकसी के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें