प्रभावित होने वाली प्रमुख फैक्टरियां
जिले की लगभग सभी बड़ी इकाइयां इस संकट की जद में हैं। अलीगढ़ में अल-अम्मार फ्रोजन फूड एक्सपोर्ट्स, हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज व फेयर एक्सपोर्ट्स, एलाना, अल दुआ और अल-हमद एग्रो फूड्स, इंटरनेशनल एग्रो, स्काईलार्क फूड्स, एमके ओवरसीज, एएल नफीस प्रोटीन्स फूड एक्सपोर्ट्स आदि मीट फैक्टरियां हैं। ये सभी इस समय संकट का सामना कर रही हैं।
25 किलो वाले हड्डी रहित मांस के पैकेट की मांग
अलीगढ़ से साल में 7500 करोड़ रुपये से अधिक का मीट निर्यात सालाना होता है। प्रसंस्कृत मांस मुख्य रूप से खाड़ी देशों और दक्षिण-पूर्व एशिया में भेजा जाता है। इनमें ईरान, इराक, दुबई, सऊदी अरब और मिस्र जैसे देश शामिल हैं। विशेष रूप से 25 किलो वाले हड्डी रहित मांस के पैकेट की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में सबसे अधिक है। इसके अलावा, अन्य बाय-प्रोडक्ट्स का उपयोग भी किया जाता है।
पिछले पांच वर्षों के आंकड़े
वर्ष - निर्यात मूल्य (करोड़ रुपये में)
2020-21 - 5000
2021-22 - 5609
2022-23 - 6687
2023-24 - 7100
2024-25 - 7400