इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ‘आईएमए’ के पदाधिकारियों ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए 16 जनवरी से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान का पूरा समर्थन किया है। उनका कहना है कि देश के वैज्ञानिकों पर पूरा भरोसा है। नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास नहीं करें। सबसे पहले डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवा रहे हैं।
आईएमए द्वारा देश के सभी 1800 शाखाओं के 3.5 लाख सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वह स्वेच्छा से टीका लगवाएं। कोविशील्ड हमारे देश में तैयार टीका है। हम वैज्ञानिकों के साथ खड़े हैं। आईएमए के जिला सचिव डॉ. भरत वार्ष्णेय ने बताया कि आईएमए हेडक्वार्टर के भवन में साइड इफेक्ट देखने के लिए एक फार्माकोविजिलेंस सेंटर का गठन किया गया है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता एवं सचिव डॉ. भरत वार्ष्णेय ने कहा कि आईएमए के सदस्यों को प्रथम चरण में टीके लग रहे हैं।