अलीगढ़ के इगलास इलाके के एक गांव निवासी रिश्ते की चाची को किशोर से अनैतिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार महिला ने बताया है कि वह ढाई महीने की गर्भवती है।
कोतवाली में किशोर की मां ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके 17 वर्षीय बेटे को चाची ने अपने मोहपाश में फंसाकर उसके साथ अनैतिक संबंध बना लिए हैं। कोतवाल दिनेश सिसोदिया ने बताया कि पिछले ढाई साल से रिश्ते की चाची अनैतिक संबंध बनाकर किशोर को ब्लेकमैल कर रही थी।
घटना के संबंध में किशोर की मां के प्रार्थना पत्र पर चाची के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी महिला को कोर्ट ने 14 दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि मंगलवार को किशोर को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था, जो नहीं हो सका है।