पुलिस ने छर्रा- अतरौली रोड़ पर बंद पड़े ईंट भट्ठे के कमरे में चल रही अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने यहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी अवनेश उर्फ मटरू निवासी जाटी जनपद बदांयू, दिलशाद उर्फ दिल्ला उर्फ कालिया निवासी सतरापुर थाना छर्रा का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि छर्रा-अतरौली मार्ग स्थित गुप्ता मोड़ के निकट बंद पड़े कमरे में अवैध असलहा बनाए जा रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, एक 12 बोर, कारतूस, खोके और तमंचे बनाने का सामान बरामद किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि अवनेश पर थाना कंपिल जनपद फतेहगढ में आर्म्स एक्ट एवं दिलशाद पर थाना छर्रा में कई संगीन धाराओं में मुकद्दमें पंजीकृत हैं।