फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: कूट्टू की मींग से से बनाए आटे की पूड़ी खाने से पांच बीमार, एक परिवार के चार सदस्य आईसीयू में भर्ती

Wed, 24 Sep 2025 06:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अरुण कुमार ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने नवरात्र पर व्रत रखा था। शाम को कस्बा के एक दुकानदार से लाई कूटू की मींग के आटे से बनी पूड़ी और आलू की सब्जी परिजनों ने खाई थी। खाना खाने के बाद रात करीब 11:30 बजे उसके भाई , बहन, पत्नी और बेटे की तबीयत अचानक खराब हुई, जिसमें चारों को उल्टी, बुखार व सिर चकराने की स्थिति बन गयी।
विज्ञापन
कुट्टू का आटा खाने से आईसीयू में भर्ती लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के जवां कस्बा में पहले नवरात्र पर व्रत रखने के बाद कुटू की मींंग के आटे से बनाई पूड़ी खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गए, जिन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जिनका आईसीयू इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी अरुण कुमार का परिवार कस्बा जवां में रह रहा है, उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों ने 22 सितंबर को पहले नवरात्र पर व्रत रखा था। शाम को कस्बा के एक दुकानदार से लाई कूटू की मींग के आटे से बनी पूड़ी और आलू की सब्जी परिजनों ने खाई थी। खाना खाने के बाद रात करीब 11:30 बजे उसके भाई सुधीर (28), बहन डॉली (27), पत्नी मोनिका (28) और बेटे गोविंद (8) की तबीयत अचानक खराब हुई, जिसमें चारों को उल्टी, बुखार व सिर चकराने की स्थिति बन गयी। चारों को कस्बा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर आईसीयू में रखा गया है, वहीं बड़े बेटे कन्हैया (13) ने भी मंगलवार को तबीयत खराब होने की शिकायत की है, जिसे उसे भी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

इस संबंध में निजी अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि कूटू के आटे से उनके पेट में इन्फेक्शन हो गया है, जिससे उल्टी हो रही है और उनकी प्लेटलेट्स में भी तेजी से गिरावट को देखते हुए आईसीयू में रखा गया है। वहीं कस्बा के दुकानदार का कहना है कि उसने 30 किलो के पैकेट से मींग निकालकर बेची है, जिसे और भी ग्राहकों ने खरीदा है लेकिन अन्य किसी व्यक्ति के यहां से शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

जवां में कूटू की मींग से लोगों के बीमार होने के मामले की जानकारी कर मींग में किस स्तर से गड़बड़ी हुई है, उसकी जांचकर कार्रवाई की जाएगी।-दीनानाथ यादव, सहायक उपायुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें