फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: टैंकर ने बाइक में मारी टक्कर, चालक फरार, एक की मौत

Tue, 23 Jan 2024 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अतरौली निवासी रघुनंदन सिंह बाइक पर सवार होकर समारोह में नगला किढ़ा थाना डिबाई जा रहे थे। ग्राम नगौला के पास रात करीब साढ़े आठ बजे तेल के टैंकर ने ओवरटेक करते हुए बाइक पर टक्कर मार दी। इससे रघुनंदन सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस ने उन्हेें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21 जनवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे नगौला के समीप टैंकर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र दिनेश कुमार पुत्र रघुनंदर सिंह निवासी काजिमाबाद थाना अतरौली हॉल निवासी रामनगर कालोनी अतरौली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बताया कि उनके पिता रघुनंदन सिंह अपने पड़ोसी संतोष कुमार पुत्र हुलासीराम निवासी अतरौली के साथ बाइक से बरहेती छेरत शादी समारोह में गए थे। वहां से दूसरे समारोह में नगला किढ़ा थाना डिबाई जा रहे थे। ग्राम नगौला के पास रात करीब साढ़े आठ बजे तेल के टैंकर ने ओवरटेक करते हुए बाइक पर टक्कर मार दी। इससे रघुनंदन सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई।

पुलिस ने उन्हेें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे के बाद टैंकर छोड़कर चालक भाग गया था। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। मामले में अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें