पुलिस टीम के साथ 22 जनवनी तड़के गश्त कर रहे प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार की सोमना-खैर मार्ग पर नहर पुल के पास लूटपाट के इरादे से खड़े तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाईं, जिसमें एक गोली विपिन के पैर में लग गई। वह जमीन पर गिर पड़ा।
स्कार्पियो लूट में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी है और उसका पुलिस हिरासत में इलाज चल रहा है। मुठभेड़ के दौरान उसके साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश विपिन उर्फ शौर्य पुत्र रामकिशोर उर्फ मुन्ना निवासी जेड़ा थाना एका फिरोजाबाद है। पुलिस पूछताछ में उसने अपने फरार साथियों के नाम साजिद अनवर निवासीग अलीगढ़, प्रवीन निवासी दिल्ली बताए हैं। पुलिस टीम के साथ 22 जनवनी तड़के गश्त कर रहे प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार की सोमना-खैर मार्ग पर नहर पुल के पास लूटपाट के इरादे से खड़े तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाईं, जिसमें एक गोली विपिन के पैर में लग गई। वह जमीन पर गिर पड़ा।
एएसपी अमृत जैन बताया कि विपिन ने पूछताछ में 11 जनवरी को दिल्ली की एक ट्रैवल एजेंसी से स्कार्पियो कार किराये पर लेने और कटरा बरौली मार्ग पर चालक प्रमोद चौहान निवासी दिल्ली को पीटकर कार लूटने की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया कि फरार बदमाश को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।