ऊंची कूद में गौरी पहले, हेजल दूसरे व नैना तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में अनुष्का पहले, जीवनी दूसरे, प्रिंसी तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंचीकूद में आदित्य पहले, रोहित दूसरे व शानू तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में अश्विनी पहले, प्रतीक दूसरे, इन्साफ तीसरे स्थान पर रहे। लंबीकूद जूनियर वर्ग में शिवानी पहले, गौरी दूसरे, राखी तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में मामल पहले, हेमा दूसरे, राखी तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में जीवन पहले, ललित दूसरे व गौतम तीसरे स्थान पर रहे।
गोला फेंक में जयदीप पहले, यश चौधरी दूसरे, धीरज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में मयंक पहले, अंकुश दूसरे, शौर्य तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में बबिता पहले, मेघा दूसरे, रिचा तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में हेजल पहले, प्रसन्ना दूसरे, शगुन तीसरे स्थान पर रहीं। बोरा दौड़ में तन्नू पहले, प्रसन्ना दूसरे, शताक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में दीपिका पहले, भावना दूसरे, योगिता तीसरे स्थान पर रहीं।
एडीएम (वित्त) मीनू राणा, औटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह, यूपी एथलेटिक्स संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष शमशाद निसार, आईआईएमटी के सचिव पंकज महलवार, जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मौके पर ओजोन सिटी से नमन मंगला, प्राचार्य शंभू केएन सिंह रावत, डॉ. इंदु सिंह, कुलदीप गौड़ आदि मौजूद रहे।