फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 : मुक्त विश्वविद्यालय श्रेणी में इग्नू सबसे आगे, लगातार दूसरी बार मिला यह सम्मान

Fri, 05 Sep 2025 01:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 2015 में शुरू की गई एनआईआरएफ रैंकिंग शिक्षण-अधिगम, अनुसंधान, स्नातक परिणाम, समावेशिता और धारणा जैसे मानदंडों पर आधारित होती है।
विज्ञापन
इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2025 में मुक्त विश्वविद्यालय श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। लगातार दूसरी बार इग्नू को यह सम्मान मिला है। 
विज्ञापन


इग्नू की कुलपति प्रो. उमा कांजीलाल ने इस उपलब्धि पर कहा कि सभी तक, हर जगह, गुणवत्तापूर्ण और सस्ती शिक्षा पहुँचाना विवि का लक्ष्य है। डिजिटल और स्थानीय भाषाओं पर आधारित मल्टीमीडिया संसाधनों के माध्यम से शिक्षा को और अधिक समावेशी बनाया जाएगा।

अलीगढ़ के क्षेत्रीय निदेश डॉ. अजय वर्धन आचार्य ने कहा कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 2015 में शुरू की गई एनआईआरएफ रैंकिंग शिक्षण-अधिगम, अनुसंधान, स्नातक परिणाम, समावेशिता और धारणा जैसे मानदंडों पर आधारित होती है। विश्व का सबसे बड़ा मुक्त विश्वविद्यालय होने के नाते, इग्नू अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचारों के बल पर शिक्षा के लोकतांत्रिकरण का सशक्त माध्यम बना हुआ है। यह उपलब्धि हासिल करना इग्नू परिवार के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें