फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इगलास के दरोगा ने मांगी रिश्वत, ऑडियो वायरल

Fri, 21 Jul 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की सख्ती और एसएसपी स्तर से तीन माह में 58 पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद भी पुलिसकर्मी सुधरने का नाम नहीं ले रहे। अब इगलास की गोंडा रोड चौकी के इंचार्ज ने पहले तो जमीन पर कब्जा दिलाने का ठेका लिया और तय ठेके के अनुसार पांच हजार की रकम न मिलने पर दरोगा का गुस्सा सातवें आसमान पर है। दरोगा ने अब सीधे-सीधे ग्रामीण को गिरफ्तार कर जेल भेजने का ऐलान कर दिया है। इसकी बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया है और यह प्रकरण एसएसपी के संज्ञान तक पहुंच गया है।
विज्ञापन



ऑडियो के अनुसार इगलास के गांव सेवनपुर प्रधान के पास इगलास थाने के दरोगा मनोज कुमार का फोन पहुंचता है, जो एक प्लॉट के बारे में जिक्र करते हुए सुंदर नाम के ग्रामीण को जेल भेजने की बात करते हैं। प्रधान द्वारा कारण पूछा जाता है, तो कहते हैं कि काम कराने के बदले उसने 5 हजार रुपया देना तय किया था, जो नहीं दिए हैं।

इतना ही नहीं दरोगा फोन पर जमकर गाली गलौज भी कर रहा है। ग्राम प्रधान द्वारा यह भी कहा जाता है कि बैठकर बात कर लेंगे, लेकिन दरोगाजी का गुस्सा सातवें आसमान पर है। गुरुवार को इसका ऑडियो वायरल हुआ तो जानकारी एसएसपी तक पहुंची। तत्काल इसकी जांच शुरू करा दी गई है। इसे लेकर एसएसपी राजेश पांडेय इतना ही कहते हैं कि जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें