फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...इससे अच्छा मुझे टिकट न मिलता : सुमन

विज्ञापन
विज्ञापन
इकराम वारिस
विज्ञापन

‘मेरे साथ धोखा हुआ है। अपनों से छली गई हूं। इससे अच्छा मुझे टिकट न मिलता, तो बेहतर होता। मेरी किस्मत खराब थी।’ ये अल्फाज सुमन दिवाकर के हैं जो राष्ट्रीय लोकदल से इगलास विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी बनाई गई थीं। हालांकि बी फार्म न जमा करने और नामांकन फॉर्म में कमी के चलते मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच में उनका पर्चा खारिज कर दिया गया था। रालोद नेता व सुमन दिवाकर से बातचीत का ऑडियो अमर उजाला के पास है।
रालोद नेता ने बी-फॉर्म को लेकर जब सुमन को फोन किया, तो उनकी आवाज में थरथराहट थी। गला रुंधा था। सुमन ने कहा कि उन्हें न तो बी फार्म दिया गया और न ही दिखाया गया। वो फॉर्म मांगती रहीं पर फॉर्म आ जाएगा, आ जाएगा पार्टी के वरिष्ठ नेता कहते रहे। वकील को भी बी-फॉर्म नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमन ने कहा कि बी फॉर्म कहां है? तो बताया गया कि वह एक वरिष्ठ नेता की गाड़ी में है। कहा, अगर अपना प्रस्तावक लगा देती तो अच्छा होता, लेकिन कुछ उनके खिलाफ हो जाते। यही सोचकर जो पार्टी नेता ने कहा, उसे मान लिया। पहले सब कहते रहे कि मुझे प्रस्तावक बना लो, लेकिन ऐन वक्त कोई नहीं पहुंचा। बातचीत में कई बार सुमन भावुक हुईं। उन्होंने ने पार्टी नेता पर इसका ठीकरा फोड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें