फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इगलास चुनाव का नामांकन आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इगलास विधानसभा उपचुनाव की चुनाव आयोग से अधिसूचना जारी हो गई है। स्थानीय प्रशासन की अधिसूचना 23 सितंबर को जारी होगी। इसी दिन से नामांकन शुरू हो रहा है। नामांकन के लिए कलक्ट्रेट में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां कलक्ट्रेट के जिलाधिकारी कक्ष के पास के कक्ष संख्या सात में नामांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्याशी के साथ केवल पांच प्रस्तावक ही नामांकन कक्ष में अंदर प्रवेश कर पाएंगे। प्रत्याशी की कार जिला पंचायत कार्यालय के पास तक जाएगी। जुलूस को तस्वीर महल से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि नामांकन में सभी नियमों का पालन होगा। वीडियो फोटोग्राफी कराई जाएगी। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई के साथ अनुपालन कराया जाएगा। अनुपालन नहीं करने पर नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
इधर, उपचुनाव की घोषणा होने के बाद से तहसील प्रशासन ने पूरी इगलास विधानसभा क्षेत्र में नेताओं की प्रचार प्रचार सामग्री हटाने का काम शुरू कर दिया है। आचार संहिता के अनुपालन से संबंधित सभी कदम उठाए जा रहे हैं। अब प्रशासनिक तैयारियों को पूरा करने में एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने सभी संबंधित अधीनस्थों ने दम लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें