फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इगलास वालों बना दो जीत का रिकार्डः लक्ष्मीनारायण

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नामांकन करने जाते भाजपा प्रत्याशी राज कुमार सहयोगी साथ में प्रभारी मंत्री सुरेश - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राजकुमार सहयोगी के नामांकन के पहले रघुनाथ पैलेस में आयोजित सभा में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने इगलास विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से कहा कि हर हवा आपके पक्ष में है। ऐसा पीएम एवं सीएम अब तक नहीं हुआ। ग्राम प्रधान से लेकर राष्ट्रपति तक आपके हैं। राज कुमार सहयोगी को इतना वोट से जीता दो कि रिकार्ड बन जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन ने सबसे अच्छे प्रत्याशी को छांटकर (दाना की तरह) भेजा है। यह कार्यकर्ताओं के प्यारे एवं भाजपा के भक्त है। आप मानकर चलना कि राज कुमार को नहीं आपको एमएलए बनना है। सहयोगी ईमानदारी से अलीगढ़ एवं हाथरस की समस्याओं को विधान सभा में उठाएंगे। प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 21 अक्तूबर को चुनाव है। उस समय तक पूरा समय पार्टी को देना है। घर-घर जाना है। सबको जगाना है। मोदी-योगी के विकास को बताना है। योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय दिया है। यह ऐतिहासिक निर्णय है। परिणाम आएगा तो भाई (सहयोगी) को कंधे पर बैठाकर जुलूस निकालेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि सेना तैयार है। आपके बीच के कार्यकर्ता विधायक बनेंगे। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि संगठन ने कार्यकर्ता को टिकट देेकर सबका सम्मान बढ़ाया है। राजवीर दिलेर ने कहा कि एक लाख से अधिक वोट से जीताकर सहयोगी को विधान सभा में भेजेंगे। ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि एक लाख से नहीं बल्कि शेष सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराना है और इगलास का नाम नंबर 1 में लिखाना है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह एवं संचालन गौरव शर्मा ने किया। रामसखी कठेरिया, वीएस पॉल, राम सिंह आर्य, विमलेश वर्मा, डॉ. निशित शर्मा, मानव महाजन, यतेंद्र वाईके, मनोज अग्रवाल, मनोज शर्मा, सुरेंद्र सहयोगी, अख्तर पहलवान, इमरान सैफी, सुशील गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें