फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इगलास एवं कौड़ियागंज नगर पंचायत का होगा सीमा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ा फैसला किया है। इगलास एवं कौड़ियागंज नगर पंचायत का सीमा विस्तार किया गया है। दोनों ही नगर पंचायतों में दो-दो गांव शामिल किए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से इसका प्रस्ताव भेजा गया था। इसे मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि शासन स्तर पर नगर पंचायत कौड़ियागंज की सीमा विस्तार करते हुए इसमें गांव शाहगढ़ एवं नगरिया पट्टी चाहरम एवं इगलास नगर पंचायत में गांव सीतापुर एवं लालपुर को शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया था। स्थानीय नागरिक लंबे समय से इन दोनों नगर पंचायतों में सीमा विस्तार की मांग करते चले आ रहे थे। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से सीमा विस्तार का गजट जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गांव शाहगढ़ एवं नगरिया पट्टी चाहरम की आबादी करीब साढ़े छह हजार है। सीतापुर एवं लालपुर गांव की आबादी भी करीब पांच हजार से अधिक है। उधर, नगर पंचायतों का सीमा विस्तार होने पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। उन्होंने खबर मिलने पर मिष्ठान वितरित कर हर्ष जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत सीमा में शामिल होने से अब उन्हें भी शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। सीमा विस्तार के लिए वे लंबे समय से मांग करते चले आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें