फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 बीघा जमीन पर बनीं दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

विज्ञापन
एडीए द्वारा ध्वस्त की गई अवैध कॉलोनियां। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) का अवैध कॉलोनियों एवं निर्माण कार्यों के खिलाफ अभियान जारी है। मंगलवार को एडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोरावर थाना क्षेत्र में करीब 10 करोड़ की लागत से 55 बीघा में बनीं दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। बुलडोजर से इन कॉलोनियों में 40 भूखंडों की नींव और सड़क को दो जगह से उखाड़ दिया। स्थानीय लोगों ने एडीए की इस कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस फोर्स और पीएसी की सख्ती के चलते कुछ ही देर में शांत हो गया। अभियान के दौरान बुलडोजर का एक पहिया निकल गया और टीम वापस आ गई।
विज्ञापन

एडीए उपाध्यक्ष गौरांग राठी के निर्देश पर एडीए की टीम रोरावर थाना क्षेत्र के गोंडा रोड पर पहुंची। यहां अटल गौड़, माधव गौड़ एवं अजय सर्राफ द्वारा संयुक्त रूप से पांच बीघा क्षेत्रफल में एक अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस कॉलोनी के खिलाफ नोटिस जारी हुआ था। टीम ने बुलडोजर की मदद से यहां बनी दो पक्की सड़कों को दो जगह से काट दिया। एक ऑफिस और 35 भूखंडों की नींव भी ध्वस्त कर दी गई। टीम इसी रोड पर गांव भीमपुर पर पहुंची। यहां पर बिट्टू सिंह एवं भूरा सिंह द्वारा करीब 50 बीघा क्षेत्रफल में बनीं वैष्णोधाम अवैध कॉलोनी विकसित की गई थी। इसका नोटिस भी 10 साल पहले जारी हुआ था। टीम ने इस कॉलोनी के एक ऑफिस और पांच भूखंडों की नींव को उखाड़ दिया। एडीए उपाध्यक्ष गौरांग राठी ने बताया कि दोनों कॉलोनियों के चलते प्राधिकरण को करीब 10 करोड़ के राजस्व का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुछ विरोध भी हुआ, लेकिन टीम की सख्ती के चलते लोग वापस चले गए। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी है। कोई भी व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय आकर नक्शा और ले आउट पास करा सकता है। कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक अभियंता आरके गुप्ता, दूधनाथ वर्मा, क्षेत्रीय अभियंता गंगेश कुमार, मनोज शर्मा, अनिल कुमार सिंह, श्यामवीर, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें