फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर नमाज पढ़नी है तो ईरान-पाकिस्तान जाएं : रघुराज

विज्ञापन
रघुराज सिंह। - फोटो : samvad
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश श्रम एवं सेवायोजन (कर्मकार सन्निर्माण समिति) के अध्यक्ष भाजपा नेता ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा है कि सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को ईरान और पाकिस्तान चले जाना चाहिए। जहां इस वक्त जीना मुहाल है। उन्होंने कहा कि ईद पर अलीगढ़ में कुछ लोग सड़क पर नमाज अदा करते हुए देखे गए। ऐसे लोगों की जांच करा कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसा न हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसका संज्ञान लिया है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में रहना है तो संविधान के अंतरगत रहना होगा। कोई भी नमाज हो या ईद-बकरीद। सड़क पर नहीं पढ़ने दी जाएगी। रोड पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। सड़क पर नमाज पढ़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कई बार अरब देशों में गए हैं, वहां कोई भी व्यक्ति सड़क पर नमाज नहीं पढ़ता है। अगर मस्जिद में जगह कम पड़ जाए तो लोग वापस जाकर अपने घरों में नमाज पढ़ते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें