फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर चाहिए ब्लू टिक तो रुपयों के साथ ये भी देना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
-सर्वाधिक फालोवर-
विज्ञापन

-58 हजार फालोवर जिला अलीगढ़ पुलिस के एकाउंट पर हैं सर्वाधिक
-1.38 लाख फालोवर पर्सनल आईपीएस कलानिधि नैथानी के एकाउंट पर
ये हैं जिले में एकाउंट
-40 हजार से अधिक ट्विटर एकाउंट होने का अनुमान
-700 करीब एकाउंट ब्लूटिक होने का भी है अनुमान
ट्विटर के नए मालिक ने 8 डॉलर कीमत चुकाकर अपने एकाउंट पर ब्लूटिक पाने का आदेश सुनाकर युवाओं को उत्साहित किया। जिले में तमाम युवाओं ने इसके लिए आवेदन किया। मगर अधिकांश आवेदन अभी प्रक्रिया में लंबित कर दिए हैं, साथ में वेबसाइट एकाउंट व विकीपीडिया एकाउंट मांगा है। इसे लेकर युवा अब इस प्रक्रिया को भी पूर्ण करने में जुटे हैं।
अपने जिले में ट्विटर एकाउंट पर बेहद सक्रिय रहने वाले और युवाओं में 5 हजार से अधिक फालोवर वाले एकाउंट होल्डर संचालक अतरौली के दीपक शर्मा आजाद बताते हैं कि अभी तक ज्यादातर जनप्रतिनिधि या नामचीन कंपनियों से जुड़े लोगों के एकाउंट ही ब्लूटिक हैं। हालांकि आधिकारिक आंकड़ा जुटाना बेहद मुश्किल है। मगर इतना है कि 40 हजार से अधिक लोग ट्विटर पर अपने जिले से हैं। वे बताते हैं कि उन्होंने खुद ब्लू टिक के लिए आवेदन किया है। मगर अभी दो शर्त रखने के साथ-साथ एक सप्ताह का समय दे दिया है। वे अपने दोनों एकाउंट बनाने के साथ-साथ सप्ताह का इंतजार कर रहे हैं। इसी तरह ट्विटर पर सक्रिय रहने वाले सराय हकीम के छात्र हर्षद वार्ष्णेय कहते हैं कि ब्लू टिक के लिए उन्होंने अभी आवेदन तो नहीं किया। मगर ये सुविधा अगर मिलती है तो वैरीफाइड एकाउंट के लिए वे भी आवेदन करेंगे। इसी तरह वार्ष्णेय कॉलेज के छात्र जय यादव कहते हैं कि ये रुपये वसूली गलत है। ऐसे तो कोई भी वैरीफाइड एकाउंट किसी के नाम से फर्जी भी बनवा सकता है।
विज्ञापन

सत्यापन के लिए आवश्यकताएं :-
-ट्विटर पर मौजूद नीला सत्यापित बैज लोगों को बताता है कि जनहित से संबंधित वह खाता प्रामाणिक है। नीला बैज प्राप्त करने के लिए, आपका खाता प्रामाणिक, उल्लेखनीय और सक्रिय होना आवश्यक है।
प्रामाणिक:-
- प्लेटफॉर्म पर उपयोगकर्ताओं को प्रोत्साहित करने और उनके बीच विश्वास बनाए रखने के लिए, आपको ट्विटर पर अपनी पहचान की पुष्टि करनी होगी। ताकि उसे सत्यापित किया जा सके। श्रेणी के आधार पर, आपको अपनी पहचान को सत्यापित करने के लिए तीन तरीकों में से कोई एक तरीका चुनने के लिए कहा जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट :-
-उस आधिकारिक वेबसाइट का लिंक प्रदान करें, जो आपको (या आपके संगठन) और आपके ट्विटर खाते को संदर्भित करती है। लोगों के लिए, जिस संगठन की अपनी वेबसाइट है, उसे ट्विटर पर सत्यापित किया जाना होगा।
सत्यापन:-
-सरकार द्वारा जारी किए गए मान्य आधिकारिक पहचान पत्र दस्तावेज़ जैसे आपका ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट की एक फ़ोटो प्रदान करें। यह आवश्यकता व्यक्तियों पर लागू होती है न कि कंपनियों, ब्रांडों या संगठनों पर।
विज्ञापन

आधिकारिक ईमेल पता:-
-आपके द्वारा चुनी गई उल्लेखनीय श्रेणी के लिए प्रासंगिक डोमेन वाला आधिकारिक ईमेल पता प्रदान करें। लोगों के लिए, जिस संगठन से डोमेन संबंधित है, उसे ट्विटर पर सत्यापित किया जाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें