फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद का दीदार आज हुआ तो जुमेरात को होगा पहला रोजा

Wed, 16 May 2018 02:14 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
श्ाांति समिति की बैठक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रमजान का मुकद्दस महीना जुमेरात से शुरू हो सकता है। बुधवार को चांद का दीदार होने की उम्मीद है। अगर दीदार नहीं हुआ तो किसी बड़े शहर की शख्सियत की गवाही से चांद का दीदार होना माना जाएगा और रमजान का एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर मुफ्ती खालिद हमीद ने बताया कि बुधवार की शाम को चांद का दीदार होने की पूरी उम्मीद है। ऊपरकोट जामा मस्जिद से रमजान का एलान किया जाएगा। शहर की मस्जिदों में साफ सफाई कर रमजान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ऊपरकोट कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक
अलीगढ़। रमजान से ठीक पहले ऊपरकोट कोतवाली पर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें एडीएम सिटी एसबी सिंह, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ फर्स्ट विशाल पांडेय और नवागत नगर आयुक्त ने वहां के प्रबुद्ध लोगों से वार्ता कर स्थानीय समस्याएं जानी। समस्याओं के समाधान का भरोसा भी जताया गया। यहां पर शाहजमाल, खाईडोरा, ऊपरकोट, भुजपुरा सराय मियां, जंगलगढ़ी, तुर्कमान गेट, बाबरी मंडी सहित तमाम मुस्लिम इलाकों के लोग मौजूद रहे। इन लोगों ने बताया कि मोती महल में चार हैंडपंप खराब हैं।
विज्ञापन


सराय जंगलगढ़ी में नमाज के वक्त आवारा जानवरों को कैद नहीं किया जा रहा है। कैलाश गली में गंदा कीचड़ वाला पानी भरा रहता है। घास की मंडी, काजीपाड़ा और खाई डोरा में पेयजल की दिक्कत है। भुजपुरा में दो महीने से बिजली के कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने समस्याएं नोट कर उनका समाधान कराने का भरोसा दिलाया। बुधवार से इन पर काम शुरू हो जाएगा। यहां पर अलकुरैश वेलफेयर सोसायटी सचिव यामीन कुरैशी, एसएम कयाम, बाबर इलियास, सोहराब कुरैशी, नदीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें