फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण नहीं रोका गया तो स्थिति हो होगी विस्फोटक

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर असंवैधानिक एवं अनैतिक धर्मांतरण की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में स्थिति विस्फोटक होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष आलोक याज्ञनिक के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। आलोक याज्ञनिक ने बताया कि जिलाधिकारी को अनैतिक एवं असंवैधानिक रूप से होने वाले धर्मांतरण की घटनाओं के विषय में हिंदू समाज की चिंताओं से अवगत कराया।
हिंदू समाज इस जघन्य अपराध, अत्याचार व सनातन धर्म पर सीधे-सीधे आक्रमण को सहन नहीं कर सकेगा। इन घटनाओं को अविलंब न रोके जाने की स्थिति विस्फोटक हो सकती है। विहिप नेताओं ने लोकल इंटेलीजेंस एवं पुलिस खुफियातंत्र की अकर्मण्यता पर अविलंब विराम लगाने की मांग की। साथ ही यह भी मांग की कि पुलिस चौकी एवं थानेदार को चेतावनी दी जाए कि उनके क्षेत्र में होने वाले धर्मांतरण की घटनाओं के लिए वे व्यक्तिगत रूप से उतरदायी होंगे। इस अवसर पर जगवीर, इंद्रपाल सिंह, मनोज राजपूत, रेनू गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें