फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की सरकार बनी तो खत्म होगी स्मार्ट मीटर की व्यवस्था : बिजेंद्र

विज्ञापन
चौधरी बिजेंद्र सिंह। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी तो स्मार्ट मीटर की व्यवस्था खत्म होगी। भाजपा सरकार को स्मार्ट मीटर योजना तत्काल बंद करनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले से लगे अरबों रुपये के बिजली मीटरों को हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाने से जनता की कमाई बर्बाद की जा रही है। सरकार या तो पुराने मीटरों पर अविश्वास जता रही है या फिर स्मार्ट मीटर बनाने वाली कंपनियों से किसी प्रकार की मिलीभगत है। जिस सरकार को जनता ने विकास और सुख-समृद्धि के लिए प्रचंड बहुमत दिया था, वही आज आम लोगों को परेशान करने पर तुली हुई है।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत से अधिक रीडिंग दिखा रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है। साथ ही प्रीपेड रिचार्ज व्यवस्था गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए अतिरिक्त परेशानी का कारण बन रही है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार बच्चों की पढ़ाई, शादी और अन्य जरूरी खर्चों के चलते समय से बिल जमा नहीं कर पाते, ऐसे में रिचार्ज आधारित मीटर उनके लिए मुश्किलें बढ़ाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें