पैसे जारी होने के बाद भी जिन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने मिड-डे मील के लिए गैस सिलिंडर नहीं खरीदा है। ऐसे सभी प्रधानाध्यापकों के खिलाफ रिकवरी नोटिस जारी किया जाएगा। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बृहस्पतिवार को जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति एवं मिड-डे मील योजना को गठित टास्क फ ोर्स की बैठक में यह आदेश जारी किया।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने जिला पंचायती राज अधिकारी को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि विद्यालयों में अवस्थापना संबंधी कार्यों को 31 मार्च 2020 तक पूर्ण कराएं। जिन विद्यालयों में गैस सिलिंडर नहीं खरीदें गए हैं, ऐसे विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से रिकवरी की जाए तथा उनका वेतन रोका जाए।
बैठक में बीएसए, डीपीआरओ, डीसी मनरेगा सहित समस्त खंड बीडीओ, समस्त सहायक पंचायत अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं समस्त जिला समन्वयक उपस्थित रहे हैं। बैठक के बाद कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में कराएं जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई।