मायके वालों ने ससुरालियों पर आरोप लगया कि कई दिनों से बेटी को ससुराल वाले परेशान कर रहे थे, उन्होंने बेटी की हत्या की है। पुलिस जब घर पर पहुंची तो ससुराल के लोग लापता थे।
चंडौस के नगला पदम के पास नाली की पटरी में मिले शव की 30 जनवरी को शिनाख्त हो गई। मृतका के मायके वालों ने शव की शिनाख्त की है। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 29 जनवरी को चंडौस कोतवाली के गांव नगला पदम के पास एक महिला का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया था। 30 जनवरी को चंडौस थाने में मंतशा (25) के हापुड़ निवासी मायके वाले पहुंचे। उन्होंने बेटी के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस कर्मियों द्वारा फोटो दिखाया तो उन्होंने बेटी की शिनाख्त की।
उन्होंने बताया है कि मंतशा की शादी साहरूख निवासी तेली मोहल्ला के साथ चार साल पहले की थी। मृतका पर दो बेटे हैं। आरोप है कि कई दिनों से बेटी को ससुराल वाले परेशान कर रहे थे, उन्होंने बेटी की हत्या की है। पुलिस जब घर पर पहुंची तो ससुराल के लोग लापता थे। सीओ धनंजय सिंह ने बताया है कि मायके वालों द्वारा अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।