फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE Result: 10वीं में हफ्साह और 12वीं में प्रिंस ने मारी बाजी, यहां देखे अलीगढ़ के टॉपर्स की लिस्ट

Thu, 01 May 2025 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एसजेडी पब्लिक स्कूल के प्रिंस भारती ने 94.25 प्रतिशत अंक हासिल कर 12वीं और नर्चर पब्लिक स्कूल की हफ्साह शाहिद ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल कर 10वीं में अलीगढ़ जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
आइसीएसई हाईस्कूल टॉपर मिठाई खिलाती हफसाह शाहिद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीएसई (भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाणपत्र) बोर्ड परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल को घोषित हो गया। हाईस्कूल में बालिकाओं और इंटरमीडिएट में बालकों ने बाजी मारी है। एसजेडी पब्लिक स्कूल के प्रिंस भारती ने 94.25 प्रतिशत अंक हासिल कर 12वीं और नर्चर पब्लिक स्कूल की हफ्साह शाहिद ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल कर 10वीं में जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


30 अप्रैेल दोपहर परिणाम जारी होते ही होनहारों के चेहरे पर खुशी छा गई। विद्यार्थियों ने ऑनलाइन अपना परिणाम देखा और फिर परिवार व शिक्षकों के साथ मिलकर जश्न मनाया। शहर के सात स्कूल आईसीएसई बोर्ड के दायरे में आते हें। इन स्कूलों में दोनों कक्षाओं में लगभग 688 परीक्षार्थी शामिल हुए। 10वीं में 250 और 12वीं में 438 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा टॉप-10 में सात बालक और तीन बालिकाएं और हाईस्कूल के टॉप-10 में चार बालक और आठ बालिका शामिल रहीं।

विज्ञापन

यह हैं हाईस्कूल के टॉप-10

क्रम- रैंक- नाम प्रतिशत - स्कूल नाम
1- 1. हफ्साह शाहिद- 96.20- नर्चर इंटरनेशनल
2 - 2. पारस शर्मा- 94.60- नर्चर इंटरनेशनल
3 - 3. माही- 94.40- गगन पब्लिक स्कूल
4 - 4. हफ्साह गजाली- 94- इस्लामिक मिशन
5 - 5. वैष्णवी सिंह- 93.8- एसजेडी
6- 6. प्रिंस यादव - 93.40 - एसजेडी पब्लिक
7 - 7. नंदिनी - 92.60- गगन पब्लिक स्कूल
8 - 8. मयंक शर्मा - 92.4- एसजेडी पब्लिक
9.9. मो. विकास -92- इस्लामिक मिशन स्कूल
10 - 9. अरीबा फातिमा- 92- इस्लामिक मिशन
11 - 9. अनवेशा गुप्ता -92- नर्चर इंटरनेशनल
12 - 10. जेसिका सिंह- 91.60- एसजेडी

यह हैं इंटरमीडिएट के के टॉप-10

क्रम - रैंक- नाम प्रतिशत - स्कूल नाम
1- 1. प्रिंस भारती- 94.25- एसजेडी
2- 2. हमीद अब्बास- 93.30- एमयू कॉलेज
3- 3. वंशिका सक्सेना- 93.25-गगन पब्लिक स्कूल
4- 4. अरीश अरसद -93- इस्लामिक मिशन स्कूल
5-5. प्रिया कुमारी-92.75- एसजेडी पब्लिक स्कूल
6-6. मो. दानियाल-91.50-इस्लामिक मिशन
7-7. फजिलत फातिमा -91.25- इस्लामिक मिशन
8-8. अमन वार्ष्णेय - 91.00-गगन पब्लिक स्कूल
9-9. सैयद अजीब अब्बास- 89.80- एमयू कॉलेज
10-10. यश मित्तल -89.25- गगन पब्लिक स्कूल
विज्ञापन

मां पिता की तरह डॉक्टर बनेंगी हफ्साह

आईसीएसई बोर्ड में 10वीं की जिला टॉपर हफ्साह शाहिद अपनी मां से प्रेरित हैं। 10वीं में 96.20 फीसदी अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल करने वाली हफ्साह बताया कि वह मां और पिता की तरह डॉक्टर बनना चाहती हैं। वह नर्चर इंटरनेशनल स्कूल से शिक्षा हासिल कर रहीं थी। छात्रा के पिता डॉ. मो. शाहिद मलिक और मां डॉ. नुजहत अख्तर पेशे से चिकित्सक हैं। वह केला नगर मोहल्ले में रहते हैं। कहा कि बिना कोचिंग के ही सफलता हासिल की है। माता-पिता का सहयोग रहा है। आगे भी यह स्थिति बनी रहे प्रयास करती रहूंगी।

इंजीनियर बनना चाहते हैं पारस
अलीगढ़ जिले के दूसरा टॉपर भी नर्चर इंटरनेशनल स्कूल का ही है। कयामपुर मोड़ शिवालिक गंगा अपार्टमेंट में रहने वाले गिरीश चंद्र शर्मा पेशे से अध्यापक है। 10वीं में 94.60 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाने वाले पारस शर्मा इंजीनियर बनना चाहता है। बताया कि परीक्षा के लिए सेल्फ स्टडी के अलावा कोई कोचिंग सेंटर नहीं गए। बोर्ड परीक्षा के दौरान नियमित सात से आठ घंटे की पढ़ाई की। पिता अपना कोचिंग संस्थान चलाते हैं। मां रश्मि शर्मा गृहणी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें