इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (आईसीएसई) की 10वीं और 12वी परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। सीबीएसई की परीक्षाएं कल से शुरू होंगी।
आईसीएसई बोर्ड से सम्बद्ध गगन पब्लिक स्कूल में 12वीं के 97, श्रीमती जयदेवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 49, एमयू कॉलेज में 43, विजन ग्लोबल स्कूल में 34 और इस्लामिक मिशन स्कूल में 27 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शुक्रवार को अंग्रेजी की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। विजन ग्लोबल स्कूल को नोडल केंद्र बनाया गया है।
10वीं में गगन पब्लिक स्कूल में 146, श्रीमती जयदेवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 76, एमयू कॉलेज में 53, पूजा पब्लिक स्कूल में 25, विजन ग्लोबल स्कूल में 37, नर्चर इंटरनेशनल स्कूल में 34 और इस्लामिक मिशन स्कूल में 68 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यहां परीक्षाएं सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगी। 18 फरवरी को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। एमयू कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है।
सीबीएसई की परीक्षाएं कल से
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं, जो 18 मार्च तक चलेगी। सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर आरती झा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 10वीं के 8800 और 12वीं के 6500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए 21 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि अवर लेडी ऑफ फातिमा हायर सेकेंडरी स्कूल, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल, डीपीएस आगरा रोड, संत फिदेलिस स्कूल, जीडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैर रोड, महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल आगरा रोड, अल-बरकात पब्लिक स्कूल, रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल खैर रोड, विजडम पब्लिक स्कूल, सेंट जोंस स्कूल अतरौली, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, सिटी कॉन्वेंट स्कूल अतरौली, हेम विद्या निकेतन खैर, शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल, एलबीके पब्लिक स्कूल कजरौठ इगलास, डीपीएस तालानगरी रामघाट रोड, अंकुर पब्लिक स्कूल भरतरी, डीपीएस वर्ल्ड स्कूल गोमत खैर, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय खैर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।