एसजेडी स्कूल से आईसीएससी बोर्ड की कक्षा 12 परीक्षा छूटने के बाद बाहर निकलते छात्र छात्राएं। संव
- फोटो : संवाद
इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (आईसीएसई) की 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गईं, जो 24 मार्च तक चलेगी। पहले दिन अंग्रेजी-1 विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 242 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
सोमवार को चार गगन पब्लिक स्कूल, एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, विजन ग्लोबल स्कूल, एमयू स्कूल में पंजीकृत 244 में से 242 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि दो अनुपस्थित रहे।
गगन पब्लिक स्कूल में 114, एसजेडी में 62, विजन ग्लोबल स्कूल में 31 परीक्षार्थी उपस्थित, जबकि एक अनुपस्थित रहा। एमयू स्कूल में 37 परीक्षार्थी उपस्थित, जबकि एक अनुपस्थित रहा। परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे पर सुकून था। एक-दूसरे से पेपर कैसा रहा है। इसकी जानकारी ली।