फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत रत्न देने की मांग समर्थन करूंगा: मंत्री

Sun, 22 Jul 2018 02:16 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
भारत रत्न देने की मांग समर्थन करूंगा: मंत्री - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के दुग्ध विकास, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने वरिष्ठ कवि एवं गीतकार गोपाल दास नीरज के निधन को साहित्य जगत की अपूर्णनीय क्षति बताया। नीरज जी को भारत रत्न दिए जाने की अलीगढ़ वासियों की मांग का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार का विषय है। लेकिन यदि अलीगढ़ वासी इस मामले में केंद्र सरकार को कोई प्रस्ताव भेजते हैं तो मैं इसका व्यक्तिगत समर्थन करूंगा और प्रस्ताव पर अपने हस्ताक्षर भी करूंगा। 
विज्ञापन


कृष्णांजलि सभागार में वरिष्ठ कवि एवं गीतकार के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शनों के लिए प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने कहा कि बेशक नीरज जी का व्यक्तित्व विराट था और एक कवि और गीतकार के रूप में उन्होंने साहित्य व फिल्म जगत में अतुलनीय योगदान दिया। इसे भुलाया नहीं जा सकेगा।

भारत सरकार उन्हें पद्मभूषण एवं पदमश्री जैसे सम्मानित पुरस्कारों से पहले ही नवाज चुकी है। व्यक्तिगत रूप से मैं उन्हें भारत रत्न पुरस्कार देने का समर्थन करता हूं। इस मामले में मुझसे जो भी बन पड़ेगा करूंगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार जल्द ही नीरज जी के नाम से साहित्य जगत का एक पुरस्कार शुरू करने जा रही है। इसमें युवा एवं स्थापित साहित्यकारों को नीरज पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसका आदेश जल्द ही जारी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें