पिछले साल रक्षाबंधन वाले दिन रेलवे रोड पर हुए हत्याकांड के विरोध में ऊपरकोट पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल के आरोपी प्रशासन के निशाने पर हैं। इन सभी को जिला बदर किए जाने की तैयारी है। डीएम ने एसएसपी से दंगे के सभी आरोपियों की सूची मांगी है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि किसी भी अराजक तत्व को जनपद में रहने नहीं दूंगा। सूची मिलते ही सभी आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी।
वर्ष 2017 में रक्षाबंधन वाले दिन ऊपरकोट जामा मस्जिद के सामने एक समुदाय से जुड़े लोग विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए थे। यह विरोध प्रदर्शन कुछ समय पूर्व रेलवे रोड पर दो भाइयों की हत्या मामले में पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने को लेकर हुआ था। इस दौरान कुछ अराजक तत्व अचानक बेकाबू हो गए और उन्होंने उत्पात मचाना शुरू कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने दर्जनों लोगों को आरोपी बनाया था। इस साल मार्च माह में डीएम पद का भार संभालने वाले डीएम चंद्रभूषण सिंह ने जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पिछले दिनों गुंडाएक्ट में निरुद्घ कई अपराधियों को जिला बदर करने के बाद उन्होंने ऊपरकोट दंगे के आरोपियों पर शिकंजा कसने पर काम शुरू कर दिया है।
डीएम ने बताया कि सभी आरोपियों की एसएसपी से सूची मांगी गई है। सूची मिलते ही इन सभी को कम से कम छह माह के लिए जिला बदर कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस अवधि में किसी भी आरोपी को जनपद में घुसने नहीं दिया जाएगा।
एडीएम प्रशासन ने जारी की जिला बदर अपराधियों की सूची
यूनुस पुत्र इकराम मिर्जापुर थाना जवां
नसीम पुत्र हकीमुद्दीन निवासी हमदर्द नगर जमालपुर थाना सिविल लाइन
भानु पुुत्र रतना निवासी कारह कादिलपुर थाना पिसावा
सतेंद्र पुत्र नेम सिंह निवासी मोहल्ला नदीवाला कस्बा कौड़ियागंज थाना अकराबाद
योगेंद्र पुत्र राधेश्याम निवासी जिरौली डोर थाना अकराबाद
मनोज पुत्र खूबीराम निवासी बैंक कालोनी, बापूनगर थाना गांधी पार्क
नासिर पुत्र सईद, अजना थाना चंडौस
गुंडा एक्ट में विनोद पांडेय जिला बदर नहीं
थाना प्रभारी बन्ना देवी ने बताया है कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो आरोपियों को गुंडा एक्ट में जिला बदर किया गया है। इसमें एक रघुवीर पुरी का रहना वाला विनोद पंडित है और दूसरा प्रकाश चौधरी है। इस सूची में न्यू अशोेक नगर के रहने वाले विनोद पांडेय का नाम नहीं है। वह थाना देहली गेट क्षेत्र के रहने वाले हैं।